एलएस कॉलेज : एचसीएल ने छात्रों का किया कैंपस सलेक्शन

एलएस कॉलेज : एचसीएल ने छात्रों का किया कैंपस सलेक्शन

-ऑनलाइन लिखित परीक्षा में शामिल हुए 110 छात्र

मुजफ्फरपुर.

एलएस कॉलेज में एचसीएल कंपनी द्वारा 2023 व 2024 में विज्ञान और गणित से इंटर पास किये और 2025 में इंटर की वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित हुए छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया. प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने विद्यार्थियों से ऑनलाइन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार में उपस्थित होकर अपनी योग्यता का परीक्षण करने का आह्वान किया. प्रो राय ने कहा इस कैंपस ड्राइव से कॉलेज के छात्रों का जहां मनोबल बढ़ेगा. वहीं उन्हें नौकरी के लिए आयोजित लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के व्यावहारिक पहलुओं को जानने समझने का मौका मिलेगा.

प्रो राय ने कहा कि कॉलेज के आइक्यूएसी व प्लेसमेंट सेल के सहयोग से सभी विभागों के अंतिम वर्ष के छात्रों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है, जिससे प्लेसमेंट ड्राइव के लिए कंपनियों को आग्रह किया जा सके. उन्होंने कहा कि एचसीएल के पिछले कैंपस ड्राइव में चयनित होकर कॉलेज के कई छात्र कंपनी में सेवा दे रहे हैं. प्रो राय ने कहा कि आज का दौर तेजी से बदल रहे टेक्नोलॉजी का है और फ्रेशर्स के लिए आइटी में कॅरियर बनाने का यह बड़ा मौका है. प्लेसमेंट ड्राइव में 110 छात्र ऑनलाइन लिखित परीक्षा में शामिल हुए. मौके पर डॉ ऋतुराज, डॉ नवीन, डॉ शमशीर अली, सुजीत, ऋषि, इफ्तेखार आलम, सरोज सिंह, रजनीश सिंह व प्रभाकर मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >