डिवाइडर से टकराया LPG गैस का टैंकर, 2 किलोमीटर का एरिया सील ट्रैफिक ठप!

Bihar News: मुजफ्फरपुर मोतिहारी NH-28 पर मोतीपुर के पास नरियार में शनिवार को LGP गैस का टैंकर डिवाइडर से टकरा गया और इसके बाद गाड़ी पलट गई.

प्रेमांशु शेखर/मुजफ्फरपुर/बिहार: मुजफ्फरपुर-मोतिहारी NH-28 पर मोतीपुर के पास नरियार में शनिवार को LGP गैस का टैंकर डिवाइडर पर चढ़ गया. इसके बाद गाड़ी पलट गई. गैस लीक होने की संभावना को देखते हुए आनन-फानन में दो किलोमीटर के एरिया में ट्रैफिक बंद करना पड़ा. 

गांव की सड़कों से गुजरे राहगीर 

पुलिस की तैनाती कर पूरे एरिया को सील कर दिया गया. इस दौरान वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद हो गया.  गैस टैंकर को वापस क्रेन की मदद से उठाया गया है. छोटे वाहन का परिचालन स्थानीय लोगों की मदद से गांव की सड़कों से कराया गया. इस वजह से किसी प्रकार का कोई भीषण जाम की समस्या नहीं हुई. 

कोहरा बना कारण 

बताया जाता है कि टैंकर मुजफ्फरपुर से मोतिहारी की ओर जा रही थी. कोहरे में दिखाई नहीं देने के के कारण LPG का ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और उसके बाद पलट गया. स्थानीय लोग और प्रशासन की मदद से हटा दिया गया है और ट्रैफिक दोबारा से शुरू हो गया है. 

Also read: बुलडोजर देखते ही बाजार में आया तूफान! दुकानदार समेटने लगे अपना सामान 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nishant Kumar

Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >