छापेमारी में शराब बनाने की सामग्री बरामद, तस्कर गिरफ्तार

सरैया थाना क्षेत्र के गोरिगामाडीह गांव से पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी शराब बनाने की सामग्री व तैयार शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया़

प्रतिनिधि, सरैया थाना क्षेत्र के गोरिगामाडीह गांव से पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी शराब बनाने की सामग्री व तैयार शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया़ एसआइ रौशन कुमार ने बताया कि मद्य निषेध विभाग पटना से मिली सूचना के आधार पर मंगलवार को गोरिगामाडीह गांव में छापेमारी की गयी. इस दौरान तैयार कच्ची शराब के साथ तैयार करने में उपयोग होने वाली सामग्री भारी मात्रा में बरामद की गयी़ साथ ही तस्कर गोरिगामाडीह निवासी बिपिन सहनी को गिरफ्तार किया गया. वहीं थानाप्रभारी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपी बिपिन सहनी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >