हंसने से जीवन में आती है सकारात्मकता

हंसने से जीवन में आती है सकारात्मकता

विश्व हास्य दिवस पर सुख शांति भवन में हुआ सेमिनार

दीपक – 24

उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर

आमगोला रोड स्थित सुख शांति भवन में विश्व हास्य दिवस पर विशेष संगोष्ठी हुई. यह कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज मेडिकल विंग व रोटरी आम्रपाली द्वारा संचालित साप्ताहिक चिकित्सा शिविर के समापन के बाद आयोजित किया गया. अध्यक्षता करते हुए डॉ रामजी प्रसाद ने कहा कि हंसना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक है. उन्होंने बताया कि हंसने से शरीर की सभी नसें खुल जाती हैं, जिससे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है. विषय प्रवर्तन करते हुए समाजसेवी एचएल गुप्ता ने मुस्कुराने के सामाजिक व व्यावहारिक महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि हंसता-मुस्कुराता चेहरा हर किसी को आकर्षित करता है और यह हमारी नैतिकता व संस्कृति का अभिन्न अंग है. हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

हंसी प्रकृति की सबसे बड़ी देन

डॉ संजय पंकज ने हंसी को प्रकृति की सबसे बड़ी देन बताया. उन्होंने कहा कि मुस्कुराता हुआ चेहरा जीव जगत का सबसे बड़ा आकर्षण व ताजगी है. रमेश केजरीवाल ने हमेशा प्रफुल्लित रहने व हंसी-खुशी में जीवन जीने का संदेश दिया. डिप्टी मेयर डॉ मोनालिसा ने वर्तमान समय में हास्य भावना को बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया. डॉ नवीन ने प्रतिदिन भरपूर हंसने की सलाह दी. उन्होंने बताया कि हंसने से शरीर की 70 मांसपेशियों का व्यायाम होता है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है. डॉ फनीश चंद्र ने जीवन को फूल बना कर मुस्कुराने की प्रेरणा दी. कहा कि गमों को हंसकर भुला देना ही वास्तविक जीवन है. भास्कर ने हंसी के विभिन्न प्रकारों का वर्णन करते हुए राम की मुस्कान और रावण के अहंकारपूर्ण अट्टहास के बीच अंतर स्पष्ट किया. चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar

I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >