Muzaffarpur : करजा में आभूषण दुकान से पांचवीं बार लाखों की चोरी

Muzaffarpur : करजा में आभूषण दुकान से पांचवीं बार लाखों की चोरी

मड़वऩ करजा थाना क्षेत्र के करजा चौक पर थाना से महज 50 गज की दूरी पर स्थित एक ज्वेलर्स में सेंध काट कर चोरों ने लाखों के जेवर की चोरी कर ली. दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की. आभूषण दुकानदार अनिल कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. कहा गया है कि शुक्रवार की शाम आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गये. सुबह आसपास के दुकानदारों ने दुकान में चोरी होने की सूचना दी. इसके बाद दुकान पर पहुंचे, तो पीछे के रास्ते से दीवार में सेंध काट व दुकान का ताला काट कर घुसे चोरों ने तिजोरी, अलमीरा, सेफ आदि का ताला काट कर लगभग चार लाख रुपये के जेवर की चोरी कर ली थी. थानाध्यक्ष रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

आभूषण दुकानदार अनिल कुमार ने बताया कि वर्ष 2012 में दुकान में पहली बार चोरी हुई थी. इसके बाद वर्ष 2017 में, वर्ष 2021 में और वर्ष 2023 में दुकान में चोरी हुई थी. उसके बाद एक बार फिर शुक्रवार की रात चोरों ने चार लाख के गहने पर हाथ साफ कर दिया. बताया कि इन सभी घटनाओं के बाद चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी़ फिर भी आज तक न चोर पकड़ में आया और न ही सामान की बरामदगी हो सकी. बार-बार चोरी की घटना से आभूषण विक्रेताओं व व्यवसायियों में आक्रोश व्याप्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >