संशोधित: भाजपा प्रदेश महामंत्री की फॉर्च्यूनर का शीशा तोड़ लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Lakhs stolen by breaking glass, police investigating

: शहर के लिच्छवी बिहार होटल के समीप की घटना : पटना से पार्टी की मीटिंग में शामिल होने आए थे शहर : पुलिस सीसीटीवी फुटेज से चोरों का जुटा रही सुराग संवाददाता, मुजफ्फरपुर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार की फॉर्च्यूनर गाड़ी का शीशा तोड़कर उसमें से लैपटॉप, नगदी और अन्य कीमती सामान सहित लाखों रुपये की चोरी कर ली गयी है. यह घटना गुरुवार, 14 अगस्त, 2025 को होटल लिच्छवी विहार के पास घटी, जब राकेश कुमार पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने गए थे. वह मूल रूप से पटना के नेहरू नगर के निवासी हैं , गुरुवार को भाजपा जिला मुजफ्फरपुर में आयोजित पार्टी के एक कार्यक्रम और बैठक में हिस्सा लेने आए थे. उन्होंने अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी (BROIFU-5511) को शाम लगभग छह बजे होटल लिच्छवी विहार के पास पार्क किया. इसके बाद वे अपनी गाड़ी के ड्राइवर के साथ जिला कार्यालय चले गए, जहां पार्टी की बैठक चल रही थी. बैठक समाप्त होने के बाद जब राकेश कुमार वापस अपनी गाड़ी के पास लौटे, तो उनके होश उड़ गए. उन्होंने देखा कि गाड़ी का शीशा बुरी तरह से टूटा हुआ था. गाड़ी के अंदर रखा उनका लेदर का चॉकलेट कलर का बैग गायब था. इस बैग में उनका महत्वपूर्ण लैपटॉप, एक डायरी, 50 हजार रुपये नकद, एक चेक बुक, एक पावर बैंक, मोबाइल चार्जर सहित कई अन्य सामान मौजूद थे. भाजपा के प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि सबसे चिंताजनक बात यह है कि लैपटॉप में उनका और पार्टी का अत्यंत महत्वपूर्ण डेटा भी सुरक्षित था, जो अब चोरी हो चुका है. घटना की सूचना तत्काल नगर थाना पुलिस को दी गई. उन्होंने थाना प्रभारी को एक लिखित शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने चोरी हुए सामान की रिकवरी के लिए उचित और कड़ी कार्रवाई का आग्रह किया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है. नगर थानेदार शरत कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है. आसपास के दुकानों में लगी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. शहर के पॉश इलाके में कार का शीशा तोड़कर हुई चोरी की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर जब एक राष्ट्रीय पार्टी के प्रदेश महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण हस्ती को निशाना बनाया गया है. पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही इस मामले का खुलासा करेंगे और आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी हुए सामान की बरामदगी सुनिश्चित करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >