ट्रैफिकिंग का शिकार होने से बची किशनगंज की छात्रा

Kishangarh girl escapes trafficking

नौवीं की छात्रा को पीछे पड़ी थी महिलाएं, ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैप होने से बचाया संवाददाता, मुजफ्फरपुर किशनगंज जिला की रहने वाली नौवीं की छात्रा ट्रैफिकिंग का शिकार होने से बच गयी. सोमवार की दोपहर तीन संदिग्ध महिलाएं उसके पीछे पड़ी थीं. उसे अपनी बातों में फंसाना चाह रही थीं. इस बीच संतोषी माता मंदिर के समीप ट्रैफिक पुलिस की नजर उसपर पड़ गयी. ट्रैफिक पुलिस के पहुंचते ही तीनों महिलाएं वहां से खिसक गयीं. ट्रैफिक पुलिस ने छात्रा से पूछताछ की फिर उसको नगर थाने की पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया. छात्रा से नगर थाने पर पुलिस ने पूछताछ की तो वह पहले घुमाती रही. बाद में उसने अपना आधार कार्ड दिया. वह किशनगंज के सिंगीमारी गांव की रहने वाली है. नगर थानेदार विजय कुमार सिंह ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया. पता चला कि छात्रा नौ जून से ही घर से गायब है. उसकी मां ने थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया है. इसमें एक युवक नामजद आरोपी है. वहीं, छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह किशनगंज से कटिहार, बेगूसराय, समस्तीपुर व हाजीपुर तक घूमती रही. चार दिन पहले मुजफ्फरपुर पहुंची. उसको जंक्शन से बेला की एक महिला अपने घर ले गयी. लेकिन, जब उसको पता चला कि वह घर से भागकर आयी है तो वापस अपने घर जाने के लिए भेज दिया. थानेदार विजय सिंह ने बताया कि परिजन उसे आज अपने साथ ले जाएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >