बाजार से सामान लाने गयी नाबालिग लड़की का अपहरण

गायघाट थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया़ लड़की के पिता ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि उनकी बेटी दो मई को बाजार से सामान लाने गयी थी.

प्रतिनिधि, गायघाट

थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया़ लड़की के पिता ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि उनकी बेटी दो मई को बाजार से सामान लाने गयी थी. जब देर तक वापस नहीं लौटी तो खोजबीन की गयी़ बाजार में पता चला कि राजेश कुमार सिंह उसे मुजफ्फरपुर की तरफ बाइक से लेकर गया है. जब लड़की के पिता आरोपी के घर गये तो लड़के के पिता व परिजनों ने गाली-गलौज व धमकी देकर घर से भगा दिया. पीड़ित पिता ने थाना से गुहार लगाते हुए कहा है कि उनकी लड़की के साथ अनहोनी हो सकती है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस लड़की की बरामदगी के लिए कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >