कांवरियों ने पहलेजा जाने से पहले की गरीबनाथ की पूजा

कांवरियों ने पहलेजा जाने से पहले की गरीबनाथ की पूजा

सुबह से शाम तक मंदिर में रही भीड़, बोल बम से गूंजा मंदिर

उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर

चौथी सोमवारी पर बाबा को जलाभिषेक करने के लिये शुक्रवार को कांवरिये पहलेजा के लिये रवाना हुए. इससे पहले कांवरियों ने गरीबनाथ मंदिर में बाबा की पूजा की. मंदिर में सुबह से ही भीड़ लगी रही. बोल बम और हर हर महादेव के उद्घोष से मंदिर गूंजता रहा. यहां अहले सुबह से ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कांवरियों का आना शुरू हो गया था. शाम तक यहां कांवरियों का तांता लगा रहा. मंदिर के प्रधान पुजारी पं.विनय पाठक ने कहा कि चौथी सोमवारी के लिये भी काफी संख्या में कांवरिये पहलेजा गये हैं. हालांकि इस बार तीसरी सोमवारी की तरह भीड़ नहीं रहेगी. बावजूद मंदिर प्रबंधन की ओर से पूरी तैयारी है. जिला प्रशासन की ओर से भी तीसरी सोमवारी की तरह ही व्यवस्था की गयी है. रविवार की रात्रि में अरघा लगाया जायेगा. इससे पहले आने वाले कांवरिये गर्भ गृह में जाकर बाबा को जलाभिषेक करेंगे. रात्रि दस बजे के बाद अरघा लगाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

PRASHANT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >