Kanti Muzaffarpur News: प्रखंड अंतर्गत रामनाथ धमौली पश्चिमी पंचायत के कपरपुरा निवासी 56 वर्षीय अनिल कुमार सिंह का सोमवार की देर शाम हृदयाघात (हार्ट अटैक) से निधन हो गया. वे अपने मिलनसार स्वभाव और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए जाने जाते थे. उनके निधन की खबर से पूरे गांव व आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.
दुखों को झेलकर परिवार को दिलाया उच्च मुकाम
स्थानीय लोगों और परिजनों ने बताया कि अनिल कुमार सिंह का जीवन संघर्षों से भरा रहा:
- हादसों का दंश: लगभग 12-13 वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में उनके पुत्र और उसके एक साल बाद ही सड़क हादसे में छोटे भाई अजय कुमार सिंह की असमय मौत हो गई थी.
- परिवार का सहारा: इन हादसों के गहरे आघात के बावजूद उन्होंने धैर्य से काम लिया और अपने पुत्र व भाई के बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाई.
- शिक्षित परिवार: वर्तमान में उनके पुत्र गौरव ज्ञान और पुत्रवधू दोनों सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं, जबकि भतीजा रांची तथा भतीजी बेंगलुरु में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं.
बंगलौर से भतीजी के आने के बाद होगा अंतिम संस्कार
इकलौते पुत्र गौरव ज्ञान ने बताया कि पिताजी अपनी भतीजी को सबसे अधिक मानते थे. बेंगलुरु से उसके पहुंचने के बाद अंतिम दर्शनोपरांत ही मंगलवार को दाह संस्कार किया जाएगा.
निधन की सूचना मिलते ही कृपाशंकर शाही, बिनोद त्रिपाठी, चंदेश्वर ओझा, राजेश चौधरी, विक्रांत कुमार उर्फ पिंकेश सहित सैकड़ों ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने पैतृक आवास पर पहुंचकर शोक जताया.
यह भी पढ़ें: नूतन साहित्यकार परिषद ने खुदीराम बोस और गोपाल सिंह नेपाली को किया नमन, वक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
