राम जानकी स्थान से निकाली कलश शोभा यात्रा

औराई प्रखंड की भलूरा पंचायत के प्रेम नगर भलुरा गांव के राम जानकी स्थान परिसर में बाबा श्री नर्मदेश्वर नाथ की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी.

औराई. प्रखंड की भलूरा पंचायत के प्रेम नगर भलुरा गांव के राम जानकी स्थान परिसर में बाबा श्री नर्मदेश्वर नाथ की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. इसमें शामिल श्रद्धालु घाट पहुंचकर जलबोझी की और यज्ञस्थल पर लाकर जल को प्रतिष्ठापित किया. यज्ञाचार्य राघवेन्द्र मिश्रा ने बताया कि अनुष्ठान 12 जुलाई तक चलेगा. मुख्य यजमान सुशील झा है़ं वहीं व्यवस्थापक रामानुजाचार्य निर्भय झा की देखरेख में यज्ञ को सम्पन्न किया जायेगा. वहीं, ग्रामीण श्याम किशोर राय, डॉ मनोज यादव, गुंजन यादव, गनपत झा, जयप्रकाश यादव, रौशन सिंह समेत दर्जनों लोग सहयोग कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >