Kachhi Pakki OP: अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन में लापरवाही बरतने पर कच्ची-पक्की ओपी प्रभारी अरविंद कुमार को लाइन क्लोज कर दिया गया है. तिरहुत डीआईजी चंदन कुमार कुशवाहा के अनुमोदन के बाद एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने यह कार्रवाई की है.
समीक्षा में सामने आई कार्यों में लापरवाही
एसएसपी द्वारा कच्ची-पक्की ओपी के कार्यों और अपराध नियंत्रण की समीक्षा के दौरान यह कार्रवाई की गई. समीक्षा में पाया गया कि ओपी प्रभारी का कार्य निष्पादन संतोषजनक नहीं था.
रिपोर्ट के अनुसार वे अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान तथा जिला स्तर से समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुपालन में अपेक्षित रुचि नहीं ले रहे थे.
वर्तमान पद से हटाकर किया गया लाइन क्लोज
समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर डीआईजी के अनुमोदन के बाद एसएसपी ने अरविंद कुमार को वर्तमान पदस्थापन से मुक्त करते हुए लाइन हाजिर (लाइन क्लोज) कर दिया.
कुमारी पुष्पा को मिली नई जिम्मेदारी
प्रशासनिक फेरबदल के तहत पारू थाना के अनुसंधान विंग में पदस्थापित कुमारी पुष्पा को कच्ची-पक्की ओपी का नया प्रभारी बनाया गया है. उनसे अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन की अपेक्षा की गई है.
यह भी पढ़ें:
उत्तर बिहार में 9 से 13 अगस्त तक झमाझम बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
