Musahari Illegal Mining: जिला खनन विभाग की टीम ने बिंदा गांव में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन को रंगे हाथ पकड़ा. कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने निजी जमीन पर कार्य होने का दावा करते हुए जमकर हंगामा शुरू कर दिया. बाद में मुसहरी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामला शांत कराया.
मौके से चालक फरार, निजी जमीन के नाम पर हंगामा
कार्रवाई के दौरान जेसीबी चालक पुलिस टीम को चकमा देकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा.
- स्थानीय लोगों का विरोध: खनन विभाग की टीम जब बिंदा पहुंची, तो ग्रामीणों ने निजी जमीन का मामला बताकर हंगामा किया.
- मालिक की पहचान: स्थानीय लोगों से पूछताछ में जानकारी मिली कि जब्त जेसीबी नरौली गांव निवासी मनोज साह की है.
- थाने पर जमे रहे समर्थक: जेसीबी जब्त कर मुसहरी थाने लाए जाने के बाद मालिक के समर्थक देर शाम तक थाने में डटे रहे.
वाहन मालिक व चालक पर एफआईआर, 12 लाख का जुर्माना
मुसहरी थानाध्यक्ष ने बताया कि जिला खनन विभाग के निरीक्षक दानिश आलम के बयान पर अवैध मिट्टी खनन के आरोप में जेसीबी वाहन नंबर के मालिक और अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.
कार्रवाई: खनन निरीक्षक दानिश आलम ने बताया कि अवैध खनन में संलिप्त पाई गई इस जेसीबी पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
ये भी पढ़ें; हाजीपुर से खुलते ही दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, शीशा टूटा और मची अफरा-तफरी
