मजदूरों को संगठित कर अधिकार दिलाना जरूरी

कटरा प्रखंड मुख्यालय परिसर में बिहार प्रदेश भवन पथ निर्माण मजदूर संघ की बैठक की गयी. अध्यक्षता संघ के जिला महामंत्री राजेश पासवान ने की.

कटरा़ प्रखंड मुख्यालय परिसर में बिहार प्रदेश भवन पथ निर्माण मजदूर संघ की बैठक की गयी. अध्यक्षता संघ के जिला महामंत्री राजेश पासवान ने की. उन्होंने कहा कि हमलोगों का कर्तव्य है कि मजदूरों को संगठित कर उनके अधिकार के लिए संघर्ष करना. सरकार द्वारा मजदूरों के लिए चलायी जाने वाली योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मजदूरों को दिलाना. बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए डोमू दास को प्रखंड मंत्री, सुरेंद्र चौपाल को प्रखंड अध्यक्ष, चंदेश्वर साह को प्रखंड उपाध्यक्ष, रणवीर कुमार को प्रखंड कोषाध्यक्ष व पीताम्बर राय, शैफूल खातून, पवन देवी, रघुवीर दास, सुशील दास, शलिता देवी, सुरेंद्र राय, कमली देवी, रीना देवी, चंदेश्वर दास, प्रवीण पासवान, शमिला देवी को सदस्य मनोनीत किया गया. मौके पर अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >