19 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, इस्कॉन ने पूरी की तैयारी

मुजफ्फरपुर में 19 जुलाई को इस्कॉन केंद्र भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का आयोजन कर रहा है. यह आयोजन इस्कॉन मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी. श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई है.

Muzaffarpur News: शहर के श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों के लिए अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) मुजफ्फरपुर केंद्र की ओर से 19 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी. इस्कॉन मंदिर के संस्थापक आचार्य एसी भक्तिवेदांत स्वामी श्री प्रभुपाद के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस धार्मिक आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

इस्कॉन मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष गिरिराज चंद्र दास ने बताया कि रथ यात्रा पानी टंकी के पास मोबाइल इंडिया वाली गली स्थित इस्कॉन मंदिर से निकाली जाएगी.

यह भी पढ़ें: 17 जुलाई से शुरू होगी तीन दिवसीय हेरिटेज नेशनल लेवल चित्रकला प्रदर्शनी

दोपहर तीन बजे होगा रथ यात्रा का शुभारंभ

रथ यात्रा का शुभारंभ 19 जुलाई को दोपहर तीन बजे होगा. भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा जी के रथ को श्रद्धालु खींचेंगे. यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शाम आठ बजे इस्कॉन मंदिर पहुंचेगी. इसके बाद सामूहिक संकीर्तन का आयोजन होगा. शाम साढ़े आठ बजे श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा.

इन मार्गों से गुजरेगी रथ यात्रा

रथ यात्रा इस्कॉन केंद्र से शुरू होकर पानी टंकी चौक, मोतीझील, हरिसभा चौक और कल्याणी होते हुए पुनः इस्कॉन केंद्र पहुंचेगी. आयोजन को लेकर स्वयंसेवकों की ड्यूटी तय कर दी गई है, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके.

यह भी पढ़ें: मिड डे मील के दौरान बच्चों पर गिरा छत का मलबा, पांचवीं की छात्रा घायल

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

इस्कॉन की ओर से बताया गया कि रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर धार्मिक आयोजन में भाग लेने और महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vinay kumar

Published by: Sarfaraz Ahmad

I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >