पीजी में कोटा से नामांकन मामले में जांच शुरू

पीजी में कोटा से नामांकन मामले में जांच शुरू

मांगी गयी सूची व दस्तावेज

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरएबीयू में पीजी कोर्स में कोटा के तहत हुए नामांकन में कई गड़बड़ी सामने आयी है. इस आधार पर विवि ने पीजी सत्र 2024 – 26 के तहत विभिन्न कोटा में नामांकित छात्र-छात्राओं की सूची दस्तावेज के साथ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

कहा गया है कि तीन दिनों के भीतर सभी विभागों व काॅलेजों से कोटा में हुए नामांकन की सूची देनी है. यदि पीजी विभाग से लेकर कोई काॅलेज कोटा में हुए नामांकन की सूची उपलब्ध नहीं कराते हैं, तो कोटा का नामांकन रद्द कर दिया जायेगा. इसकी जवाबदेही संबंधित काॅलेज के प्राचार्य व पीजी विभागाध्यक्ष की होगी. शुक्रवार तक यह सूची विवि को उपलब्ध करानी है. इसको लेकर डीएसडब्ल्यू डाॅ आलोक प्रताप सिंह ने सभी पीजी विभागाध्यक्षों से लेकर पीजी की पढ़ाई वाले अंगीभूत काॅलेजों के प्राचार्यों को निर्देश जारी किया है.

दस्तावेज की जांच किए बगैर नामांकन का मामला

बता दें कि कई कालेजों में विद्यार्थियों की ओर से से उपलब्ध कराये दस्तावेज की जांच नहीं की गयी. उनका सीधे-सीधे नामांकन ले लिया गया है. दरअसल एनएसएस, एनसीसी, एक्स सर्विस मैन, स्टाफ कोटा, दिव्यांग, स्काउट एंड गाइड समेत अन्य कोटा में नामांकन होता है. विवि में पीजी की नामांकन प्रक्रिया में कई काॅलेजों में छात्र-छात्राओं ने सामान्य होते हुए दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर नामांकन कराया है. कोटा से हुए नामांकन में कई प्रकार की गड़बड़ियां सामने आयी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >