IDBI बैंक में ATM लूटने के दौरान लगी आग, इतने लाख जलकर खाक, CCTV में कैद हुई 5 अपराधियों की तस्वीर

IDBI Bank ATM : पुलिस ने अपराधियों का सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है. इसमें पांच बदमाशों की तस्वीर कैद मिली है. सभी चेहरे पर मास्क लगाए हुए हैं. घटना के बाबत आइडीबीआइ बैंक लिमिटेड भगवानपुर शाखा के प्रबंधक रमेंद्र कुमार ने सदर थाने में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस इसके आधार पर मामले की जांच में जुट गयी है.

IDBI Bank ATM : मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज आरके टावर में स्थित आइडीबीआइ बैंक के एटीएम में सोमवार की रात कैश चोरी के दौरान आग लग गयी. आशंका जाहिर की जा रही है कि गैस कटर से कैश बॉक्स को काटने के दौरान यह आग लगी है. इस घटना में चार लाख 33 हजार 400 रुपये नकदी, एटीएम रूम व एसी जलकर खाक हो गयी. काले रंग से स्कॉर्पियो से पहुंचे पांच अपराधियों ने वारदात रात्रि 3:15 से 3: 40 के बीच में वारदात को अंजाम दिया है. घटना की सूचना मिलने के बाद नगर डीएसपी टू विनिता सिन्हा, सदर थानेदार अस्मित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच किया है. एटीएम में जांच के लिए एफएसएल की टीम व पटना से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया है. वैज्ञानिकों ने करीब एक घंटे तक एटीएम में छानबीन की है.

एटीएम में घुसे थे दो अपराधी, सीसीटीवी कैमरा पर कर दिया ब्लैक स्प्रे

पुलिस की छानबीन में यह जानकारी सामने आयी है कि काले रंग के स्कॉर्पियो से छह अपराधी 3: 15 के आसपास एटीएम के समीप पहुंचे. दो अपराधी गाड़ी से उतरकर एटीएम के अंदर घुसा. सभी सीसीटीवी कैमरा पर ब्लैक रंग का स्प्रे कर दिया. बाकी तीन अपराधी एटीएम के आसपास खड़े होकर दोनों साइड रेकी कर रहे थे. अंदर घुसे दोनों अपराधी एटीएम मशीन को गैस कटर से काटने का प्रयास करने लगा. इसी दौरान एटीएम मशीन में आग लग गयी. आग फैलता देखकर अपराधी मौके से फरार हो गए हैं. चांदनी चौक की ओर अपराधी सीसीटीवी कैमरा में जाता हुआ दिखा है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार के लोग रहे सावधान, 26 जिलों में 21 और 22 मार्च को होगी बारिश, 6 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

क्या बोले नगर नगर डीएसपी टू

इस मामले पर नगर डीएसपी टू विनिता सिन्हा ने कहा कि आइडीबीआइ के एटीएम में देर रात कैश चोरी का प्रयास किया गया. गैस कटर के इस्तेमाल होने से एटीएम के अंदर आग लग गयी. इसमें कैश 4. 33 लाख रुपये जलकर खाक हो गया. पुलिस तकनीकी अनुसंधान के आधार पर गिरोह के अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तार करेगी.

इसे भी पढ़ें: Patna News: पटना में 1 करोड़ की लूट, नवादा की ओर भागे अपराधी, जमीन रजिस्ट्री कराने आये थे लोग

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक करने वाली बलूच लिबरेशन आर्मी की मांग क्या है, वे क्यों 1948 से ही कर रहे विद्रोह?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >