Muzaffarpur : पत्नी की हत्या के आरोपी पति को भेजा जेल

Muzaffarpur : पत्नी की हत्या के आरोपी पति को भेजा जेल

बंदरा़ पत्नी की हत्या का आरोपी पति को हत्था पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि रतवारा गांव के केशव गुप्ता पर अपनी पत्नी राधिका गुप्ता की हत्या कर ससुराल चकमेहसी में रविवार को बोलेरो से लाकर शव रख देने का आरोप था. ससुराल में शव रखने के दौरान लोगों ने उसे पकड़ कर चकमेहसी पुलिस को सौंप दिया था. वहीं बोलेरो का चालक फरार हो गया था. उसके ससुर द्वारा चकमेहसी थाने की पुलिस को दिये बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें महिला के पिता ने आरोप लगाया है कि नवम्बर में आरोपी उसकी बेटी को कॉलेज से ले जाकर जबरन हमलोगों की गैर मौजूदगी में शादी कर ली थी. उसके बाद ससुराल वालों ने दहेज में गहना, मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये की मांग कर प्रताड़ित करने लगा. दहेज नहीं देने पर जान से मारने और शव पहुंचा देने का धमकी दे रहा था. थानाध्यक्ष ने बताया कि केशव गुप्ता के अलावा उसके पिता तेजनारायण साह, मां संगीता देवी, भाई प्रकाश साह और भाभी ज्योति देवी पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >