तबीयत खराब होने से होमगार्ड जवान की मौत

चनपटिया थाना क्षेत्र के महनाकुली वार्ड चार निवासी होमगार्ड जवान चंद्रिका साह (52) की मौत हो गई है.

प्रतिनिधि, बेतिया चनपटिया थाना क्षेत्र के महनाकुली वार्ड चार निवासी होमगार्ड जवान चंद्रिका साह (52) की मौत हो गई है. सूचना पर चनपटिया पुलिस गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों के हवाले कर दी है. होमगार्ड जवान पटना में पोस्टेड थे. तबीयत खराब होने पर दीपावली के अवसर पर घर आए थे. मृतक के पुत्र मुकेश कुमार ने बताया कि सोमवार की रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. ब्रेन हेमरेज होने की आशंका पर आनन फानन में उन्हें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया. तब स्वजन उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर ले गए. मृतक के पुत्र ने बताया कि गोरखपुर में इलाज के दौरान मंगलवार की शाम उन्होंने दम तोड़ दिया. बुधवार को होमगार्ड जवानों की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया. चंद्रिका साह के एक पुत्र और तीन पुत्री हैं. घटना के बाद उनके घर कोहराम मचा है. इस घटना की सूचना पर गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के जिलाध्यक्ष नीतेश कुमार मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार राव, सचिव सुबोध तिवारी, चंद्रशेखर सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है. बता दे की चंद्रिका साह के बड़े भाई नागेंद्र साह भी होमगार्ड जवान थे. करीब चार वर्ष पहले भागलपुर से ड्यूटी के दौरान हादसे में उनकी मौत हो गई थी. चंद्रिका साह अपने परिवार के एक मात्र कमाने वाले सदस्य थे. उनकी मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >