Bihar Weather: उत्तर बिहार में 9 से 13 अगस्त तक झमाझम बारिश के आसार, उमस से मिलेगी राहत

उत्तर बिहार के लोगों को उमस भरी गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 से 13 अगस्त के बीच कई जिलों में अच्छी बारिश का अनुमान है। किसानों और आम लोगों के लिए विशेष सलाह जारी की गई है।

Bihar Rain Forecast: उत्तर बिहार के लोगों को अगले कुछ दिनों में उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 9 से 13 अगस्त के बीच उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी, जबकि कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश भी हो सकती है.

शुक्रवार को धूप और उमस ने किया परेशान

शुक्रवार को पूरे दिन तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे. हालांकि शाम करीब चार बजे अचानक आसमान में घने बादल छा गए और कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई. इससे लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन बारिश रुकने के बाद फिर धूप निकल आई और उमस बनी रही.

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 9 से 11 अगस्त के बीच उत्तर बिहार के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा भी हो सकती है.

12 और 13 अगस्त को भी कई जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी जारी रहने का अनुमान है.

तापमान में नहीं होगा बड़ा बदलाव

पूर्वानुमान अवधि के दौरान अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

इस दौरान पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी दिशा से 5 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहेगा और उमस से कुछ राहत मिल सकती है.

किसानों और आम लोगों के लिए सलाह

मौसम को देखते हुए किसानों को खेतों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी गई है. वहीं, लोगों से भी बारिश और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचने तथा मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर रखने की अपील की गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >