खराब वेदर: मानसून की भयंकर चपेट में पूरा बिहार, गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 5 अगस्त 2026 के लिए पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया है. राज्य के सभी 38 जिलों में मौसम बिगड़ने की संभावना है, जिसमें गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं शामिल हैं. लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

मौसम चेतावनी: बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता दिख रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) पटना ने 5 अगस्त 2026 के लिए पूरे बिहार में येलो अलर्ट (Watch) जारी किया है. मौसम विभाग की तरफ से जारी जिलावार अलर्ट मैप के अनुसार राज्य के सभी 38 जिलों में मौसम बिगड़ने की संभावना है. कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात और तेज हवा चल सकती है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

पूरे बिहार में येलो अलर्ट

आईएमडी के अनुसार, बिहार का कोई भी जिला ग्रीन जोन में नहीं है. सभी जिले येलो अलर्ट के दायरे में हैं. इसका मतलब है कि मौसम सामान्य नहीं रहेगा और कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. हालांकि फिलहाल किसी जिले के लिए ऑरेंज या रेड अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन मौसम अचानक बदल सकता है.

उत्तर बिहार के जिलों में ज्यादा असर

मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण समेत उत्तर बिहार के जिलों में बादल छाने, रुक-रुक कर बारिश होने और कुछ स्थानों पर वज्रपात की आशंका जताई गई है. किसानों और खुले मैदान में काम करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

इन जिलों के लोगों को रहना होगा सावधान

पटना, गया, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद, अरवल, भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, सहरसा, सुपौल और मधेपुरा समेत राज्य के सभी जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है.

वज्रपात के दौरान भूलकर भी न करें ये गलती

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक या बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, पेड़ के नीचे, नदी-तालाब या खेतों में न रहें. यदि बारिश शुरू हो जाए तो किसी सुरक्षित पक्के भवन में शरण लें. मोबाइल का उपयोग खुले स्थान पर करने और धातु की वस्तुओं से दूरी बनाए रखने की भी सलाह दी गई है.

किसानों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

धान, मक्का और सब्जी की खेती कर रहे किसानों को मौसम का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. यदि खेत में कृषि कार्य चल रहा हो और अचानक गरज-चमक शुरू हो जाए तो तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले जाएं. बारिश की संभावना को देखते हुए सिंचाई और दवा छिड़काव का काम मौसम साफ होने पर ही करें.

अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है असर

मानसूनी गतिविधियों के कारण अगले कुछ दिनों तक बिहार के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है. ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर बनाए रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

यह भी पढे़ं: "मेरा कोई बाप नहीं है...", बुजुर्ग पिता के शव को बेटे ने पहचानने से किया इनकार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >