पढ़ाई के लिए डांटा, तो किशोर घर से भाग निकला

चाइल्ड लाइन मुजफ्फरपुर के हवाले उसे कर दिया गया

मुजफ्फरपुर. जंक्शन पर शनिवार को 12 साल के एक किशोर को नये ओवरब्रिज से संदिग्ध अवस्था में बैठे देख पूछताछ की गयी. उसने नाम मो आशिक बताया. वह दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र के जांघाई के रहनेवाले मो. कलीम का पुत्र है. घर पर पढ़ने के लिए डांटा गया तो वह वहां से भाग निकला. इसके बाद जमादार राजेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सिपाही एलबी खान व सुष्मिता कुमारी उसे आरपीएफ पोस्ट ले आये. परिजन को भी सूचना दी गयी. आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए चाइल्ड लाइन मुजफ्फरपुर के हवाले उसे कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >