अंतिम दिन जीएसटी पोर्टल ठप, नहीं भरे गये रिटर्न

अंतिम दिन जीएसटी पोर्टल ठप, नहीं भरे गये रिटर्न

मुजफ्फरपुर. जीएसटी आर वन रिटर्न दाखिल करने के लिए अंतिम दिन पाेर्टल ठप रहने के कारण व्यवसायियों का रिटर्न नहीं भरा जा सका. व्यवसायी एक अप्रैल से ही पोर्टल पर डाटा अपलोड करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आठ अप्रैल तक डाटा अपलोड नहीं हो सका. नौ अप्रैल को बिल का डाटा अपलोड हुआ, लेकिन 10 अप्रैल से ही पोर्टल ठप पड़ गया. व्यवसायियों और टैक्स प्रोफेशनल ने जीएसटी काउंसिल को मेल किया, लेकिन ईद की सरकारी छुट्टी होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी. टैक्सेशन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि जिन कारोबारियों का रिटर्न दाखिल नहीं हो पाया है, उनसे सामान खरीदने वाले कारोबारी को इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ नहीं मिलेगा. टैक्स का रुपये उन्हें अपनी जेब से भरना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >