मुजफ्फरपुर: गोरिगामाडीह पैक्स चुनाव में अजीत शाही ने बरकरार रखा कब्जा, 106 मतों से जीते

मुजफ्फरपुर के सरैया प्रखंड की गोरिगामाडीह पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष अजीत शाही ने 106 मतों से जीत दर्ज कर अपना कब्जा बरकरार रखा. उन्हें 305 वोट मिले, जबकि मुकुल चौधरी को 199 मत प्राप्त हुए. पढ़ें पूरी खबर…

सरैया (मुजफ्फरपुर) से शिवेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: सरैया प्रखंड के गोरिगामाडीह पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद का चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. मतदान के बाद प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में हुई मतगणना में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष अजीत शाही ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुकुल चौधरी को 106 मतों से पराजित कर दोबारा जीत दर्ज की.

513 मतदाताओं ने किया मतदान

जानकारी के अनुसार गोरिगामाडीह पंचायत में पैक्स चुनाव के लिए कुल 1025 मतदाता थे. इनमें से 513 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

अजीत शाही को मिले 305 वोट

मतगणना के दौरान अजीत शाही को 305 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मुकुल चौधरी को 199 मत मिले. चुनाव में कुल 9 मत रद्द घोषित किए गए.

106 मतों के अंतर से मिली जीत

अंतिम परिणाम में अजीत शाही ने 106 मतों के अंतर से जीत हासिल की. निर्वाचन पदाधिकारियों ने उन्हें विजयी घोषित किया. परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >