Muzaffarpur : गोपालगंज की गुड़िया ने गोरखपुर की निक्की को दी पटखनी

Muzaffarpur : गोपालगंज की गुड़िया ने गोरखपुर की निक्की को दी पटखनी

प्रतिनिधि, साहेबगंज प्रखंड के रामपुर असली में शनिवार को महावीरी झंडे के अवसर पर देश के 26 जोड़ी महिला व पुरुष पहलवानों ने कुश्ती के करतब से दर्शकों को रोमांचित कर दिया. इसमें गोपालगंज की गुड़िया कुमारी ने गोरखपुर के निक्की कुमारी को, बनारस की संध्या कुमारी ने गोपालगंज की विनती कुमारी को, बनारस की अनिता कुमारी ने बेगूसराय की शबनम कुमारी को, छपरा की तनु गुप्ता ने बनारस की दीक्षा कुमारी को, देवरिया की गायत्री कुमारी ने इलाहाबाद की प्रिया कुमारी को, झांसी के धर्मवीर ने देवरिया के परवेज को व वीरगंज के दिनेश ने सहोदरा के कृष्णा पहलवान को पटकनी देकर खूब वाहवाही बटोरी. इसके पहले मुखिया शैलेंद्र महतो ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. उन्होंने पहलवानों को सम्मानित भी किया. मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार महतो, वार्ड सदस्य चंदन महतो, मोहित कुमार, बबलू कुमार, अशोक महतो, अजीत महतो, अभिषेक कुमार, प्रमोद कुमार राय, टिंकू कुमार, राजू महतो, राजेंद्र महतो, रंजीत महतो, चितरंजन कुमार, अखिलेश कुमार, आलोक कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >