Gold-Silver Price: दो दिन में चांदी 11,000 रुपये लुढ़का, सोना का भाव भी गिरा, देखें लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Price: सर्राफा संघ के महामंत्री विश्वजीत कुमार ने बताया कि भाव में तेजी से खुदरा बाजार लगभग समाप्त हो गया था. लेकिन जिस तरह चांदी व सोने के भाव में गिरावट आयी है और यह बरकरार रह जाती है तो निश्चित ही बाजार में खरीदारी पर इसका असर दिखेगा. छोटी मोटी नियमित खरीदारी बढ़ेगी. भाव स्थिर रहा तो आने वाले लग्न में भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है.

Gold-Silver Price, कुमार गौरव: सोना और चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल के साथ बीते दो दिन से नीचे की ओर लुढ़क रहा है. चांदी की कीमत में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली. पहले दिन 5000 रुपये तो दूसरे दिन शनिवार को 6000 रुपये की गिरावट हुई है. बीते दो दिन में चांदी में 11,000 रुपये तो सोना में 2000 रुपये की कमी आयी. इसी के साथ चांदी की कीमत 92,000 रुपये प्रति किलो और 24 कैरेट सोना 92,000 रुपये, 22 कैरेट 84,500 रुपये, 18 कैरेट सोना 75,400 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया.

व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे

चांदी की कीमत में आयी भारी गिरावट से सर्राफा व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे. उन्होंने चांदी के भाव में इस भारी गिरावट से राहत की सांस ली है. व्यवसायियों ने कहा कि चांदी के भाव में अब की यह सबसे बड़ी गिरावट है. नब्बे हजार के नीचे भाव आने पर व्यवसायियों के साथ ग्राहकों को भी राहत मिलेगी. क्योंकि बीते चार से पांच महीने में भाव में लगातार तेजी से बाजार का व्यवसाय पर एक ब्रेक लग गया था. चांदी के भाव में अधिक तेजी से सामान्य दिनों में होने वाली खुदरा बिक्री बिल्कुल ठप पड़ गयी थी.

ग्राहक करेंगे खरीदारी

बाजार में जो ग्राहक आते थे तो चांदी के हल्के फुल्के सामान जैसे बिछिया, पायल, चैन, छल्ला, बल्ला, पूजा पाठ के छोटे – छोटे बर्तन आदि की खरीदारी करते थे. लेकिन अचानक बढ़े भाव के कारण इन सामानों की खरीदारी में भारी गिरावट हुई थी. सर्राफा मंडी में नियमित ग्राहक महिलाएं होती है, जो कि चार छह महीने में बिछिया व पायल को बदलती रहती है. वहीं साल में कम से कम एक से दो बार नाक की कील और कान के टॉप्स की खरीदारी करती है. यह खरीदारी को तो बिल्कुल समाप्त हो गयी थी. लेकिन भाव गिरने के बाद महिला ग्राहकों का रूख मंडी की ओर से बढ़ेगा.

इसे भी पढ़ें:  चिराग को देखते ही लिपट कर रोने लगी मां, चाचा से बोले- ‘मां के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं’

चार अप्रैल का भाव

मुजफ्फरपुर सर्राफा भाव

सोना में 1000 रुपये और चांदी में 5000 रुपये की गिरावट

24 कैरेट सोना 93,000 रुपये प्रति दस ग्राम

22 कैरेट सोना 85,500 रुपये प्रति दस ग्राम

18 कैरेट सोना 76,200 रुपये प्रति दस ग्राम

चांदी 98,000 रुपये प्रति किलो

पांच अप्रैल का भाव

मुजफ्फरपुर सर्राफा भाव

सोना में 1000 रुपये और चांदी में 6000 रुपये की गिरावट

24 कैरेट सोना 92,000 रुपये प्रति दस ग्राम

22 कैरेट सोना 84,500 रुपये प्रति दस ग्राम

18 कैरेट सोना 75,400 रुपये प्रति दस ग्राम

चांदी 92,000 रुपये प्रति किलो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >