15 तक दें विकल्प, नहीं तो स्वतः समस्तीपुर मंडल में होंगे ट्रांसफर

Give your option till 15

मुजफ्फरपुर-कर्पूरीग्राम खंड के रेल कर्मचारियों को दिया मौका

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल ने मुजफ्फरपुर-कर्पूरीग्राम खंड के रेल कर्मचारियों को विकल्प चुनने का मौका दिया है. यह फैसला रेलवे बोर्ड के उस आदेश के बाद लिया गया है, जिसमें मुजफ्फरपुर-कर्पूरीग्राम खंड को सोनपुर मंडल से हटाकर समस्तीपुर मंडल में शामिल किया गया है. इस संबंध में सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक (कार्मिक) ने पत्र जारी किया है. पत्र में सभी संबंधित शाखा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे मुजफ्फरपुर-कर्पूरीग्राम खंड में कार्यरत कर्मचारियों से विकल्प फॉर्म भरवाकर 15 सितंबर तक अनिवार्य रूप से कार्यालय को उपलब्ध करा दें. इस व्यवस्था के तहत, कर्मचारियों को यह विकल्प दिया गया है कि यदि वे समस्तीपुर मंडल में स्थानांतरित नहीं होना चाहते और सोनपुर मंडल में ही रहना चाहते हैं, तो वे इसके लिए ””हां”” का विकल्प चुन लें. ऐसे कर्मचारियों को रिलीवर उपलब्ध होने के बाद सोनपुर मंडल के किसी अन्य स्टेशन पर तैनात किया जायेगा. इससे उनका मूल अधिकार सोनपुर मंडल में ही बना रहेगा.

विकल्प नहीं देने पर क्या होगा ?

पत्र में यह भी साफ कर दिया गया है कि जो कर्मचारी 15 सितंबर तक कोई विकल्प नहीं देंगे, उन्हें स्वतः ही समस्तीपुर मंडल में स्थानांतरित होने के लिए इच्छुक मान लिया जायेगा. इसके बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं होगा. इस फैसले से उन कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है जो मुजफ्फरपुर-कर्पूरीग्राम खंड में कार्यरत होने के बावजूद सोनपुर मंडल में ही बने रहना चाहते है. बता दें कि मुजफ्फरपुर से कर्पूरीग्राम तक अलग-अलग विभागों में करीब 1,200 रेलकर्मी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >