साहेबगंज में पिकअप की ठोकर से बच्ची की मौत

नगर परिषद के आशापट्टी परसौनी में सोमवार की देर शाम पिकअप की ठोकर से मो हन्नान की पुत्री फलक खातून (चार) की मौत हो गयी. बताया गया कि वह सड़क किनारे खड़ी थी.

साहेबगंज. नगर परिषद के आशापट्टी परसौनी में सोमवार की देर शाम पिकअप की ठोकर से मो हन्नान की पुत्री फलक खातून (चार) की मौत हो गयी. बताया गया कि वह सड़क किनारे खड़ी थी. इस दौरान उत्तर दिशा से तेज गति से आ रहे अनियंत्रित पिकअप ने ठोकर मार दी. इस कारण उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद चालक पिकअप लेकर भागने लगा, परंतु ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया और बंधक बना लिया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. इस कारण आवागमन के लिए लोगों को दूसरी सड़क का सहारा लेना पड़ा. सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराया. उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिलाया. पिकअप व चालक को कब्जे में ले लिया़ करीब एक घंटा जाम रहने से सड़क पर वाहनों की कतारें लग गयी़ं

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >