शिक्षिका को क्रेडिट कार्ड अपडेट कराने के नाम पर खाते से 43 हजार का फ्रॉड

शिक्षिका को क्रेडिट कार्ड अपडेट कराने के नाम पर खाते से 43 हजार का फ्रॉड

मुजफ्फरपुर.

साइबर फ्रॉड गिरोह के शातिरों ने क्रेडिट कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर शिक्षिका नीलम कुमारी के बैंक खाते से 42 हजार 281 रुपये का फ्रॉड कर लिया है. घटना काे लेकर उन्हाेंने काजीमाेहम्मदपुर थाने में लिखित शिकायत दी है. पुलिस काे बताया है कि वह वार्ड 30 स्थित भज्जू साह लेन निवासी है. उनका बैंक खाता तुर्की स्थित एसबीआइ में है. उनके पास कॉल आया. काॅल करने वाले ने कहा कि उन्हाेंने क्रेडिट कार्ड लिया है. उसकाे अपडेट करना है. हेल्थ इंश्याेरेंस के लिए 16 हजार रुपए खाते से कट जायेंगे. इसके बाद शिक्षिका ने पूछा कि यह कैसे बंद हाेगा. उसने एक प्रक्रिया करायी है. इसके बाद काॅल कट गया. कुछ दिन पूर्व उन्हें रुपए निकासी का मैसेज आया. साइबर फ्राॅड ने नोएडा में इस रुपए से मार्केटिंग की है. थानेदार रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >