कोरोना के चार और संदिग्ध मिले, जांच के लिए भेजा गया ब्लड सैंपल

उत्तर बिहार में शनिवार को कोरोना के चार संदिग्ध लोग सामने आये. उनके ब्लड सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया है. दरभंगा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर में इन संदिग्ध मरीजों की जांच की गयी है.

मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार में शनिवार को कोरोना के चार संदिग्ध लोग सामने आये. उनके ब्लड सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया है. दरभंगा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर में इन संदिग्ध मरीजों की जांच की गयी है. दिल्ली से लौटा सीतामढ़ी का एक युवक खांसी व बुखार होने पर शनिवार को सदर अस्पताल में जब जांच कराने आया, तो अफरा-तफरी मच गयी. आनन-फानन में उसे एंबुलेंस से जांच के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया.

युवक सीतामढ़ी बेलसंड का रहनेवाला बताया गया है. वह चार मार्च को एक शादी समारोह में भाग लेने दिल्ली गया था. इस दौरान उसे बुखार, सर्दी और सांस लेने में तकलीफ होने लगी. फिजिशियन डॉ चिरंजीवी व सहायक शोधकर्ता मनीष कुमार ने युवक की जांच की. इस युवक पर स्वास्थ्य विभाग 14 दिनों तक नजर रखेगा.

उधर, देशाटन कर लौटे दरभंगा के एक बुजुर्ग व्यक्ति को संदेह के आधार पर निगरानी में रखा गया है. बैरगनिया में मणिपुर से लौटे एक युवक के बीमार पड़ने पर जांच की गयी. समस्तीपुर में भूटान से लौटे एक युवक को निगरानी में रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >