देसी शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

बोचहां थाना क्षेत्र के मैदापुर सहित विभिन्न जगहों से पुलिस ने छापेमारी कर साढ़े सात लीटर देसी चुलाई गयी शराब बरामद की. साथ ही पांच तस्करों को गिरफ्तार भी किया.

प्रतिनिधि, बोचहां थाना क्षेत्र के मैदापुर सहित विभिन्न जगहों से पुलिस ने छापेमारी कर साढ़े सात लीटर देसी चुलाई गयी शराब बरामद की. साथ ही पांच तस्करों को गिरफ्तार भी किया. वहीं पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत एफआइआर दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तार लोगों में मैदापुर के बनठा अंसारी, मानबिशनपुर गांव के अकलेश कुमार, तमोलिया के कामेश्वर पासवान, बहलोलपुर के मेघू ठाकुर और एतवारपुर ताज के गुड्डू कुमार शामिल हैं. थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि मामले में एफआइआर दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >