वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या मामले में चार पर प्राथमिकी, तीन गिरफ्तार

बरुराज थाना क्षेत्र के छिपुलिया गांव में जमीन विवाद को लेकर जलेश्वर राम की पीट-पीट कर हत्या मामले में उसकी बहू इंदु देवी के बयान पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

प्रतिनिधि, मोतीपुर बरुराज थाना क्षेत्र के छिपुलिया गांव में जमीन विवाद को लेकर जलेश्वर राम की पीट-पीट कर हत्या मामले में उसकी बहू इंदु देवी के बयान पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इसमें लंगट राम, शैलेन्द्र राम, चुकान राम सहित एक अन्य शामिल है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लंगट राम, शैलेन्द्र राम और चुकान राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. शेष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जानकारी हो कि विगत दिनों भूमि विवाद में जलेश्वर राम को पीट-पीट कर जख्मी कर दिया गया था. बाद में चिकित्सा के दौरान उसकी मौत हो गयी थी. थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि गिरफ्तार तीनों को जेल भेज दिया गया है. चौथे की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >