हत्या मामले में 23 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही छापेमारी

हत्या मामले में 23 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही छापेमारी

गायघाट, प्रतिनिधि

बेनीबाद थाना क्षेत्र के रमौली गांव में भैंस चोरी करने के आरोप में पीट पीटकर कटरा धनौर के युवक कमलेश सहनी की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मृतक की मां के दिए गए आवेदन के आधार पर विश्वनाथ राय, तेजेंद्र राय सहित 13 लोगों को नामजद व करीब दस अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.

जानकारी हो कि मंगलवार की शाम कमलेश सहनी अपने गांव से अपने बहन के घर पैदल रमौली चौर के रास्ते जा रहा था. भैंस चोरी के आरोप में लोगों ने उसे पकड़ लिया था. सुनसान जगह पर ले जाकर उसकी विश्वनाथ राय व तेजेन्द्र राय का दो भैंस चोरी हो गया था. उसे अकेले व अजनबी पाकर भैंस चोर समझ उनलोगों ने पकड़ लिया और सुनसान स्थान पर ले जाकर बेरहमी से इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई. थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया है कि पुलिस सघन छापेमारी कर रही है. आरोपी गांव छोड़कर फरार है. जल्द ही मुख्य आरोपियों को गिरफ्त में लिया जाएगा. भाजपा के जिला मंत्री लालबाबू सहनी व निषाद संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सहनी के नेतृत्व में निषाद समुदाय का प्रतिनिधिमंडल बेनीबाद थानाध्यक्ष से मिला. आरोपियों पर अविलंब कार्रवाई करने की बात कही.

लालबाबू सहनी ने कहा कि एक गरीब व लाचार जो मंद बुद्धि का युवक था. उसकी इस तरह निर्मम पिटाई कर हत्या की गई कि इंसान तो क्या बेजुबान पशु को भी शर्म आ जायेगा. उन्होंने कहा कि दो दिनों में पुलिस उन आरोपियों को हिरासत में लेकर कारवाई नहीं करती है तो पूरा निषाद समाज आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा. मौके पर धनौर पंचायत के मुखिया देवेन्द्र पासवान, राजकुमार सहनी, केदार सहनी, मुन्ना सहनी, पुकार सहनी, संजीत सहनी, ललन सहनी, गुड्डू सहनी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prashant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >