चेहल्लुम जुलूस दौरान पथराव और मारपीट मामले में 40 पर प्राथमिकी

FIR against 40 people in stone pelting and assault case

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

चेहल्लुम जुलूस दौरान पथराव और मारपीट कर जख्मी करने के मामले में रविवार को नगर थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी है. इसमे माड़ीपुर के मो.तनवीर और 40 लोगो को अज्ञात आरोपित किया गया है, उसके आधार पर पुलिस आगे की कारवाई में जुटी है. थाने में दर्ज एफआइआर में सादपुरा निवासी मो.कयूम ने बताया है कि 16 अगस्त को मेरा अखाड़ा सुबह करीब सात बजे कंपनी बाग पोस्ट ऑफिस के पास था. इसी बीच माड़ीपुर के अखाड़ा के लोग आए और गाली गलौज करने लगे. इसका विरोध करने पर मारपीट करते हुए ईट-पत्थर से हमला कर दिया. इस घटना में 25 लोग जख्मी हुए है. वही नगर थानेदार शरत कुमार ने बताया कि मामले में एफआइआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

साइलेंसर खोलकर कर रहे थे उत्पात, आधा दर्जन बाइक ज़ब्त

चेहल्लुम जुलूस के दौरान शहर में शरारती तत्वों ने मुखय पोस्ट ऑफिस के पास साइलेंसर हटाकर तेज आवाज में स्टंट करते हुए हुड़दंग मचाते देखे गए.मौके पर तैनात पुलिस बल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक बाइकों को जब्त कर लिया. नगर थानेदार शरत कुमार ने बताया कि जब्त की गई बाइकों की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा.फोटो दीपक 30 व 31

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >