महिला कोच में घुसे 14 पुरुषों से वसूला जुर्माना

महिला कोच में घुसे 14 पुरुषों से वसूला जुर्माना

मुजफ्फरपुर.

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शनिवार को रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस (13022) और दरभंगा-पाटलिपुत्रा मेमू विशेष (15507) के महिला डिब्बों में औचक निरीक्षण किया. मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ट्रेनों के पहुंचते ही आरपीएफ कर्मियों ने घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. इस दौरान मिथिला एक्सप्रेस के महिला कोच से 6 और दरभंगा-पाटलिपुत्रा मेमू विशेष से 8 पुरुष यात्रियों को पकड़ा गया, जो अनाधिकृत रूप से उसमें यात्रा कर रहे थे. आरपीएफ मुजफ्फरपुर ने इन सभी 14 पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे जुर्माना वसूला. आरपीएफ मुजफ्फरपुर की ओर से स्पष्ट रूप से कहा गया है कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला डिब्बों में इस प्रकार का विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की घुसपैठ को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Devesh kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >