दर्जनभर वोकेशनल कोर्स की परीक्षा के लिए 18 से भरें फॉर्म

दर्जनभर वोकेशनल कोर्स की परीक्षा के लिए 18 से भरें फॉर्म

-25 तक बिना विलंब शुल्क के और 26 से 29 तक विलंब शुल्क के साथ भर सकेंगे

मुजफ्फरपुर.

बीआरएबीयू ने विभिन्न कॉलेजों में संचालित वोकेशनल कोर्स की परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी है. 18 से 25 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म भरा जायेगा. वहीं 26 से 29 तक 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ छात्र-छात्राएं फॉर्म भर सकेंगे. ऑफिशियल वेबसाइट से फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंट आउट व परीक्षा फी संबंधित कॉलेज में जमा करना होगा. यहां से सत्यापन के बाद फॉर्म विवि को भेजा जायेगा.

परीक्षा नियंत्रक डॉ सुबालाल पासवान ने बताया कि अगले महीने वोकेशनल कोर्स की भी परीक्षा का प्रस्ताव है. ऐसे में बीबीए-बीसीए सत्र 2024-27 के प्रथम, सत्र 2023-26 के तृतीय व 2022-25 के पांचवें सेमेस्टर का फॉर्म भरा जायेगा. इसके साथ ही पीजीडीवाइएस सत्र 2024-25 के प्रथम, एचजेएमसी सत्र 2024-25 के प्रथम सेमेस्टर, पीजीडीसीए सत्र 2024-25 के प्रथम सेमेस्टर, एमसीए सत्र 2024-27 के प्रथम सेमेस्टर, सत्र 2023-26 के तृतीय सेमेस्टर और 2022-25 के पांचवें सेमेस्टर का फॉर्म भरा जायेगा. एमबीए सत्र 2024-26 के प्रथम सेमेस्टर व 2023-25 के तृतीय सेमेस्टर, सर्टिफिकेट इन रशियन कोर्स में सत्र 2024-25 के प्रथम सेमेस्टर, पीजी डिप्लोमा इन रशियन सत्र 2024-26 के प्रथम सेमेस्टर और 2023-25 के तृतीय सेमेस्टर के साथ ही बी.वोकेशनल- आइटी, एकाउंट, टैक्स, योगा के सत्र 2019-22 व 2020-23 के चौथे सेमेस्टर सेमेस्टर की परीक्षा के लिए भी फॉर्म भरा जायेगा. कॉलेजों को कहा गया है कि वे दो दिसंबर तक फॉर्म व छात्रों के पिछले सेमेस्टर का अंकपत्र के साथ विवि में हर हाल में जमा करा दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >