पूर्व के विवाद में मारपीट, सात लोग घायल

बरियारपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर एवं सकरा थाना क्षेत्र के सुस्ता महमदपुर गांव में बुधवार को पूर्व के विवाद को लेकर अलग-अलग हुई मारपीट में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

सकरा़ बरियारपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर एवं सकरा थाना क्षेत्र के सुस्ता महमदपुर गांव में बुधवार को पूर्व के विवाद को लेकर अलग-अलग हुई मारपीट में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को उपचार के लिए सकरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में फिरोजपुर गांव निवासी रवींद्र कुमार (26), अरविंद कुमार (35), जितेंद्र कुमार (26), पंकज कुमार (25) एवं सकरा थाना क्षेत्र के महमदपुर सुस्ता गांव निवासी राजेश झा (35), प्रेमा झा (55) एवं रेपुरा गांव निवासी ऋषि नाथ झा (55) शामिल है. पीड़ित ने बरियारपुर और सकरा थाना में लिखित शिकायत की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >