पूर्व की रंजिश में मारपीट, तीन लोग जख्मी

कथैया थाना क्षेत्र के ठिकहा वासुदेवा गांव में पूर्व की रंजिश में हथियार से लैस एक गुट के लोगों ने चालक मिथुन सहनी की जमकर पिटाई कर दी. हमलावरों ने धारदार हथियार से भी वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

प्रतिनिधि, मोतीपुर कथैया थाना क्षेत्र के ठिकहा वासुदेवा गांव में पूर्व की रंजिश में हथियार से लैस एक गुट के लोगों ने चालक मिथुन सहनी की जमकर पिटाई कर दी. हमलावरों ने धारदार हथियार से भी वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. बचाने आयी पत्नी बबिता देवी और भाई राजकुमार सहनी को भी बुरी तरह से पीटा गया. सभी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से मिथुन सहनी की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया है. पीड़िता बबिता देवी ने तीन लोगों के खिलाफ थाना में शिकायत की है. आरोप है कि वह अपने दरवाजे पर परिजनों के साथ बात कर रही थी, तभी हथियार से लैस होकर सभी आरोपी आ धमके और गाली-गलौज शुरू कर दी़ मना करने पर पिटाई करने लगे. थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि मौके पर पुलिस गयी थी. पीड़ित महिला की ओर से आवेदन मिला है. उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >