आपसी विवाद में मारपीट, घायल अस्पताल में भर्ती

बोचहा थाना क्षेत्र के तुर्की में एक युवक के साथ मारपीट की गयी़

बोचहा़ थाना क्षेत्र के तुर्की में एक युवक के साथ मारपीट की गयी़ बताया गया कि आफताब आलम मोबाइल में गेम खेल रहा था. पड़ोस के लड़कों ने भाई को बुलाकर लाने के लिए कहा. मना करने पर दोनों में नोक-झोंक होने लगी़ इस दौरान पड़ोस के लडकों ने तेज हथियार से हमला कर दिया़ घटना में आफताब आलम का सिर फट गया. ग्रामीणों के बीचबचाव के बाद पीड़ित को सीएचसी में भर्ती कराया गया. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. इस दौरान पीड़ित ने दो पड़ोसी के खिलाफ मारपीट करने, हत्या की धमकी देने सहित अन्य आरोप लगाते हुए पुलिस को आवेदन दिया है़ साथ ही कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित से पूछताछ के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >