एसडीओ पू्र्वी को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर मांगी रंगदारी, छवि धूमिल करने की धमकी

एसडीओ पू्र्वी को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर मांगी रंगदारी, छवि धूमिल करने की धमकी

: सदर थाने की पुलिस ने पताही से आरोपी को दबोचा : एसडीओ पूर्वी ने छवि धूमिल करने का लगाया आरोप : पुलिस ने आरोपी को पताही जगन्नाथ से किया गिरफ्तार संवाददाता, मुजफ्फरपुर फोटो:: दीपक एसडीओ पूर्वी अमित कुमार को मोबाइल के व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से मैसेज भेजकर रंगदारी की मांग की गयी है. विरोध करने पर छवि धूमिल करने की धमकी दी गयी है. धमकी भरा यह मैसेज उनको 15 अगस्त की देर शाम 7:55 बजे के आसपास मिली है. उस वक्त वे सरकारी कार्य से पताही का भ्रमण कर रहे थे. मामले को लेकर एसडीओ पूर्वी ने सदर थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने, रंगदारी मांगने, छवि धूमिल करने, धमकी देने, मानहानि समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया. वह थाना क्षेत्र के पताही जगन्नाथ निवासी संजीव कुमार राजन है. चर्चा है कि आरोपी पूर्व में एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हुआ था. हालांकि, नगर डीएसपी टू विनिता सिन्हा ने आरोपी के किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुड़ाव से इनकार किया है. उनका कहना है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है. प्राथमिकी में एसडीओ पूर्वी अमित कुमार ने बताया है कि वह 15 अगस्त की संध्या 7:55 बजे सरकारी काम से पताही में भ्रमणशील थे. इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया. इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है उनसे रंगदारी की मांग की गयी, धमकी दी गयी और छवि धूमिल करने की धमकी दी गयी है. धमकी मिलने के बाद उन्होंने सदर थाने में जिस मोबाइल नंबर से कॉल आया था उसके धारक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. नगर डीएसपी टू का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया. मोबाइल नंबर के धारक संजीव कुमार राजन को शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है. उसको कोर्ट में प्रस्तुत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >