प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एक्सपर्ट की होगी नियुक्ति

Experts for practical exams

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय एक्सपर्ट की नियुक्ति करेगा. टीडीसी पार्ट टू स्पेशल परीक्षा में इसका पालन होगा. विश्वविद्यालय की ओर से एक वाह्य परीक्षक की नियुक्ति होगी. साथ ही काॅलेजों के प्राचार्य अपने स्तर से एक आंतरिक परीक्षकों की नियुक्ति करते हुए प्रायोगिक परीक्षा का शांतिपूर्ण संचालन करेंगे. परीक्षा नियंत्रक डा. सुबालाल ने सभी काॅलेजों को इसके लिए निर्देश जारी किया है. कहा गया है कि प्रैक्टिकल परीक्षा 10 मई तक निर्धारित काॅलेजों में होनी है. इसके लिए पहले ही आदेश जारी किया जा चुका है. परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश जारी किया गया है कि परीक्षा का मार्क्स फाइल की दो प्रति सील बंद लिफाफे में विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lalitansoo

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >