वोकेशनल कोर्स की प्रवेश परीक्षा का परिणाम 30 तक

Entrance exam result by 30th

जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगी नामांकन की प्रक्रिया

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से 30 जून तक वोकेशनल कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा. जुलाई के पहले सप्ताह में दाखिले की प्रक्रिया होगी. इसको लेकर विश्वविद्यालय की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है. विश्वविद्यालय के तहत आने वाले विभिन्न कॉलेजों में डेढ़ दर्जन से अधिक वोकेशनल कोर्स का संचालन किया जा रहा है. इसमें दाखिले के लिए पहली बार विश्वविद्यालय स्तर पर केंद्रीकृत प्रवेश परीक्षा आयोजित की गयी है. स्नातक, पीजी डिप्लोमा और पीजी स्तर पर संचालित होने वाले कोर्स के लिए कुल 2985 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए हैं. सबसे अधिक आवेदन बीसीए कोर्स के लिए प्राप्त हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANKIT

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >