मतदान केंद्रों पर बिजली व्यवस्था कराएं सुनिश्चित

बंदरा़ प्रखंड के सभी मतदान केन्द्र पर 19 एवं 20 मई को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए बीडीओ आमना वसी ने बीइओ को पत्र लिखा है.

बंदरा़ प्रखंड के सभी मतदान केन्द्र पर 19 एवं 20 मई को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए बीडीओ आमना वसी ने बीइओ को पत्र लिखा है. इसमें बीडीओ ने कहा है कि कनीय विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बन्दरा द्वारा उन्हें सूचना दी गयी है कि प्रखंड के वैसे मतदान केन्द्र जहां स्मार्ट मीटर लगाया गया है, उसमें बैलेंस रखना अनिवार्य है. वहीं मध्य विद्यालय रत्नमनिया के एचएम ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि विद्यालय के स्मार्ट मीटर में बैलेंस नहीं रहने से विद्युत आपूर्ति बाधित है. प्रखंड के ज्यादातर मतदान केन्द्र विद्यालय भवन में ही अवस्थित है. ऐसी स्थिति में प्रखंड के सभी मतदान केन्द्र के भवनों के प्रधानाध्यापक/प्रभारी से सामंजस्य स्थापित करते हुए मतदान दिवस के एक दिन पूर्व से मतदान दिवस तक उक्त मतदान केन्द्रों पर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश बीइओ को दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >