Encounter In Muzaffarpur: पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के आरोपी का एनकाउंटर

Encounter In Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर के मुसहरी में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है. प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के आरोपी अमित कुमार के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने हथियार और बाइक भी बरामद की है. पढ़ें पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Encounter In Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में मंगलवार देर रात पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का आरोपी अमित कुमार घायल हो गया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. घायल अपराधी को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

एसकेएमसीएच में मौजूद पुलिसकर्मी

मुसहरी थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई को हाल के दिनों में मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है. अमित कुमार पर कुछ दिन पहले हुए चर्चित प्रॉपर्टी डीलर अंकित रंजन उर्फ प्रभात मिश्रा हत्याकांड में शामिल होने का आरोप है.

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पर की फायरिंग

जानकारी के अनुसार बेला और मुसहरी थाना की पुलिस संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान बाइक से गुजर रहे अमित कुमार को रुकने का इशारा किया गया. पुलिस को देखते ही उसने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की.

अस्पताल परिसर में ssp और अन्य पुलिस अधिकारी

जब पुलिस टीम ने उसे घेर लिया तो उसने खुद को फंसता देख पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की. इसी दौरान एक गोली अमित के पैर में लगी और वह सड़क पर गिर पड़ा. इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया.

घटनास्थल पहुंचे एसएसपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार सुबह एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र स्वयं घटनास्थल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. उन्होंने मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

इसके बाद एसएसपी एसकेएमसीएच पहुंचे, जहां उन्होंने डॉक्टरों से घायल अपराधी की स्थिति की जानकारी ली. चिकित्सकों ने बताया कि आरोपी की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है.

हत्याकांड में लंबे समय से थी तलाश

पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले मुसहरी थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी अंकित रंजन उर्फ प्रभात मिश्रा की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. जांच के दौरान इस हत्याकांड में वैशाली के महुआ निवासी अमित कुमार और अन्य अपराधियों की संलिप्तता सामने आई थी.

वारदात के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही थीं.

हथियार और बाइक बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी की बाइक, अवैध हथियार और कारतूस के खोखे बरामद किए हैं. अस्पताल में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और आरोपी के वार्ड के बाहर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अमित से पूछताछ के आधार पर हत्याकांड में शामिल अन्य शूटरों और सहयोगियों की तलाश तेज कर दी गई है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: Rain Alert: बिहार के मौसम में अचानक बड़ा बदलाव, कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >