एलएस कॉलेज में शिक्षक संघ का चुनाव, प्रो.संजीव बने अध्यक्ष

एलएस कॉलेज में शिक्षक संघ का चुनाव, प्रो.संजीव बने अध्यक्ष

मुजफ्फरपुर. लंगट सिंह महाविद्यालय में बुधवार को विधि सम्मत तरीके से शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न हुआ. इसमें शिक्षक संघ के अध्यक्ष पद पर निर्वाचन की प्रक्रिया हुई. इसके अतिरिक्त सभी पद पर सभी प्रत्याशियों का निर्विरोध चयन हो गया. संघ के जनरल बॉडी की ओर से तय किये गये चुनाव आयुक्त प्रो.संगम कुमार ने चुनाव बाद अध्यक्ष पद के लिए अंग्रेजी विभाग के प्रो. संजीव कुमार मिश्रा को निर्वाचित घोषित किया. करीबी मुकाबले में प्रो.शिवा रंजन चतुर्वेदी एक मत से परास्त हो गये. महासचिव पद के लिए इतिहास विभाग के डॉ राजीव कुमार निर्विरोध चुन लिए गये. इसकी विधिवत घोषणा निर्वाचन आयोग ने चुनाव संपन्न होने के बाद की. उपाध्यक्ष के पद पर डॉ बानेश्वर कुमार, प्रो. राजेंद्र राय संयुक्त सचिव के पद पर डाॅ साजिदा अंजुम व डॉ स्वीटी सुप्रिया, कोषाध्यक्ष के पद पर प्रो. सुरेंद्र राय व कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में प्रो.जयकांत सिंह, प्रो. अरविंद कुमार, डॉ शिवेंद्र कुमार मौर्य, डॉ मुस्तफिज अहद, डॉ एसएन अब्बास, डॉ विजय कुमार, डॉ शशिकांत पाण्डे, प्रो. पंकज कुमार र्निविरोध निर्वाचित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >