Muzaffarpur News: मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्ग को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, मौत

कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र में रंजीत कोल्ड स्टोरेज के पास दर्दनाक हादसा हुआ. मॉर्निंग वॉक पर निकले 70 वर्षीय बुजुर्ग को एक अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया.

Muzaffarpur News: कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र के रंजीत कोल्ड स्टोरेज के समीप मंगलवार की सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया. हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान मझौली धर्मदास के वार्ड-09 निवासी राम विलास शर्मा के रूप में हुई है. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया.

Kacchi-Pakki News: मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, राम विलास शर्मा मंगलवार की सुबह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. इसी दौरान रंजीत कोल्ड स्टोरेज के समीप तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गये.

हादसे के बाद ट्रक लेकर फरार हुआ चालक

स्थानीय लोगों के जुटने से पहले ही ट्रक चालक वाहन लेकर रामदयालु की ओर फरार हो गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.

घटना की जानकारी मिलते ही कच्ची-पक्की ओपी प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की.

कुछ देर के लिए एनएच पर लगा जाम

दुर्घटना की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. इसके कारण कुछ देर के लिए एनएच पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. पुलिस टीम ने लोगों को समझाकर स्थिति सामान्य कराने का प्रयास किया.

पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.

कारपेंटर का काम करते थे राम विलास शर्मा

मृतक राम विलास शर्मा मझौली धर्मदास के वार्ड-09 के रहने वाले थे. बताया गया है कि वह कारपेंटर का काम करते थे. सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए हादसे में उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गयी.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस अब दुर्घटना के कारणों और फरार ट्रक चालक की पहचान की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: कांटी में हरि सिंह स्कूल के सामने बनेगा फुट ओवरब्रिज, NHAI ने दी मंजूरी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >