साहेबगंज :: शॉर्ट सर्किट से आठ घरों में लगी आग, लाखों का नुकसान

सरैया पंचायत के संग्रामपुर में सोमवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी़ इसमें नौ घर और एक किराना दुकान जल गयी.

डेढ़ लाख नकद, दो बाइक, पांच साइकिल, एक ट्रैक्टर आदि जले साहेबगंज. सरैया पंचायत के संग्रामपुर में सोमवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी़ इसमें नौ घर और एक किराना दुकान जल गयी. इसमें जगत राय, शशि रंजन कुमार, मुकेश कुमार, भाग्य नारायण राय, यादव लाल राय, कमलेश कुमार, भरत राय, पुनीत राय व देवन राय के घर एवं बबलू कुमार की किराना दुकान शामिल है. आग बुझाने के दौरान शशि रंजन कुमार की पत्नी रिंकू देवी झुलस गयी. एक भैंस भी झुलस गयी. सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया. अगलगी में डेढ़ लाख रुपये, एक ट्रैक्टर, दो बाइक, पांच साइकिल, चार बकरियां, आभूषण, अनाज, कपड़ा व बर्तन समेत लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का दावा किया गया. पंसस टुना यादव व उप प्रमुख के पति सरोज ठाकुर ने अग्निपीड़ितों से मिलकर सभी सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया. चूल्हे से निकली चिंगारी ने मचायी तबाही जगदीशपुर पंचायत के धर्मपुर राम में चूल्हे से निकली चिंगारी से जितेंद्र राय व मुन्ना दास के घर जल गये. अग्निशमन दल ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया. इसमें 22 हजार रुपये, साइकिल, अनाज, कपड़ा, बर्तन समेत डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का दावा किया गया. मुखिया पति भरत गुप्ता ने सभी पीड़ितों को सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >