“49 रुपए दीजिए करोड़पति बना दूंगा…” IPL में सट्टेबाजी के नाम पर ठगी, तीन गिरफ्तार

Dream 11 Fraud: बिहार के मुजफ्फरपुर से ठगों के गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. वे आईपीएल में पैसे लगा कर करोड़पति बनाने का लालच देकर लोगों से ठगी किया करते थे. पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. एक कमरे में बैठकर इस स्कैम को अंजाम देते थे. पढ़ें पूरी खबर…

Dream 11 Fraud: IPL का सीजन चल रहा है. लोग आंख बंद कर सट्टेबाजी कर रहे हैं. लाखों का गेम हो रहा है. इसको लेकर ठगों की भी चांदी हो गई है. ठगी के मामले बढ़ गए हैं. इसी क्रम में बिहार के मुजफ्फरपुर में ड्रीम 11 एप के माध्यम से पैसा जीतने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है. विशेष पुलिस टीम ने काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर जिलानी मोहल्ले में छापेमारी कर तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. हालांकि, गिरोह का सरगना मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. मौके से पुलिस ने एटीएम, मोबाइल, नकदी समेत कई सामान बरामद किए हैं. 

एक कमरे में बैठकर करते थे स्कैम

रविवार को साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि साइबर थाना की पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि लोगों को आईपीएल मैच में करोड़ों जिताने के नाम पर ठगी की जा रही है. इसी बीच एक मोबाइल नंबर हाथ लगा. आइयू की मदद से उस नंबर का लोकेशन ट्रेस किया गया. मोबाइल का लोकेशन काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर जिलानी मोहल्ले का मिला. जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित की गई. पुलिस की टीम मोहल्ले में पहुंची. वहां एक दो मंजिले मकान में रहकर चार लड़के इस स्कैम को अंजाम देते थे. पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों से पूछताछ की गयी. लेकिन, वे संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे थे. 

करोड़पति बनाने का देते थे लालच

जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो अपराधियों ने जुर्म कबूल लिया. उनलोगों ने बताया कि हम लोग वैसे लोगों को टारगेट करते हैं, जो ड्रीम 11 पर पैसा लगाते हैं लेकिन जीत नहीं पाते हैं. हमारी टीम उनको बोलती है कि आप हम लोगों को पैसा दीजिए. हम आपको करोड़पति बना देंगे. हमलोग सिर्फ वादा करते हैं. कभी पैसा वापस नहीं करते.

ALSO READ: Lalu Yadav: जानिए क्यों पांच दिन और दिल्ली एम्स में भर्ती रहेंगे लालू यादव, करीबी ने दी ताजा जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >