-मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं कार्तिकेय, बर्कले से एआई में किया पीएचडी मुजफ्फरपुर. शहर के आइआइटीयन डॉ कार्तिकेय मंगलम ने पढाई एआइ एक ऐसा टूल विकसित किया है, जो मुख्य रूप से यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए है. डॉ कार्तिकेय ने शहर में प्रारंभिक शिक्षा के बाद भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर से सर्वोच्च सम्मान के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की. फिर बर्कले से एआइ में पीएचडी की उपाधि भी ली. मेटा एआइ व गूगल एआइ में विजिटिंग रिसर्चर थे. इसके बाद ये पढ़ाई के संस्थापक टीम में शामिल हो गए हैं, जिसमें यूसी बर्कले, स्टैनफोर्ड, इपीएफएल, आइआइटी मुंबई व आइआइटी कानपुर के कर्मचारी शामिल हैं, जो एआइ, एंड्रॉइड इंजीनियरिंग, उत्पाद और विकास में काम कर रहे हैं. डॉ कार्तिकेय ने बताया कि पढ़ाई एआइ विशेष रूप से यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए डिजाइन की गयी है. एआइ न केवल एक सहायक शिक्षक है, जो पुस्तक के साथ चर्चा, समाचार सारांश, प्रश्न चर्चा व संदेह स्पष्टीकरण जैसी सुविधाओं के साथ चौबीस घंटे उपलब्ध है, एआइ इतना कुशल है कि यह स्वतंत्र रूप से परीक्षा दे सकता है और शीर्ष अंक प्राप्त कर सकता है, जिससे यूपीएससी की तैयारी के लिए एक अध्ययन साथी या शिक्षक के रूप में इसकी विश्वसनीयता साबित होती है. यह न केवल भारत में यूपीएससी के लिए, बल्कि दुनिया में किसी भी परीक्षा के लिए पहला ऐसा आयोजन है, जिसमें एक एआई उपकरण की वास्तविक परीक्षा लेने और उसमें उत्तीर्ण होने की क्षमता को सार्वजनिक सेटिंग में लाइव प्रदर्शित किया जाता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
