जिलास्तरीय कुश्ती में पहले दिन जीडी मदर, इंद्रप्रस्थ व सनशाइन का दबदबा
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
जिला कुश्ती संघ की ओर से दो दिवसीय अंतर विद्यालय सह जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुआत खेल व्यायामशाला सिकंदरपुर में की गयी. जिसमें पहले दिन के प्रतियोगिता में जीडी मदर, इंद्रप्रस्थ और सनशाइन स्कूल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा. प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि एलएस कॉलेज प्राचार्य डाॅ ओपी राय, विशिष्ट अतिथि राजीव सिन्हा, जिला खेल पदाधिकारी मिथिलेश कुमार रहे. मुजफ्फरपुर कुश्ती संघ के सचिव दिलमोहन झा ने बताया कि प्रतियोगिता में 18 विद्यालय के कुल 565 पहलवानों ने हिस्सा लिया. मौके पर संघ के वरीय उपाध्यक्ष लालबाबू सिंह, बीपी इंद्रप्रस्थ के अब्दुल रहमान, सनशाइन की रागनी ठाकुर व सूरज, शेमफोर्ड के कृष्णा ठाकुर, इंद्रप्रस्थ बोचहां के आशीष राज, मोनास्टिक स्कूल के संजीव कुमार, आरपीएस स्कूल संजय कुमार, सौरभ कुमार, मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर मौजूद थे.
प्रतियोगिता के परिणाम अंडर 12 बालिका – 33 किलो : स्वर्ण अंजली सनशाइन स्कूल, रजत आंशी हिमानी मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर, 36 किलो : स्वर्ण पल्लवी राज जीडी मदर, रजत श्रुति कुमारी आरपीएस स्कूल, 39 किलो : स्वर्ण श्रेया सैनी बीपी इंद्रप्रस्थ, रजत जानवी कुमारी इंद्रप्रस्थ बोचहां, 42 किलो : स्वर्ण आतिया फातमा बीपी इंद्रप्रस्थ, रजत संध्या कुमारी इंद्रप्रस्थ बोचहां, 46 किलो : स्वर्ण उज्जवला गुप्ता जीडी मदर, रजत ज्योति कुमारी इंद्रप्रस्थ बोचहां, 50 किलो : स्वर्ण स्वेता राज सनशाइन, रजत वैभवी जीडी मदर, 54 किलो : स्वर्ण साक्षी जीडी मदर, रजत भूमि सनशाइन, 58 किलो : स्वर्ण रजवी बाला आरपीएस, रजत अनुष्का जीडी मदर, 62 किलो : स्वर्ण निखत प्रवीण मोनास्टीक स्कूल, रजत छवि वर्मा सनशाइन. बाकी का बचा सभी मैच शनिवार को सुबह 8 बजे से खेला जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
